Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में लंबित रेल परियोजनाओं के लिए राशि उपलब्ध : मनोज सिन्हा

Published

on

Loading

 

पटना| रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में लंबित रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और निश्चित समय पर गंतव्य तक पहुंचाना रेलवे की पहली प्राथमिकता है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबित रेल परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में बिहार की लंबित रेल परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी मंत्रालय से ली थी।

उन्होंने कहा, “बिहार में लंबित रेल परियोजनाओं के लिए बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के राशि उपलब्ध कराई गई है। राशि उपलब्ध कराए जाने के समय यह ध्यान नहीं दिया गया कि किसके कार्यकाल में रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।”

दीघा रेल पुल के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए भी राशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दीघा रेल सह सड़क पुल इस वर्ष लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद रेलवे की स्थिति का आकलन किया तब यह बात सामने आई कि आधारभूत संरचना में काफी सुधार की आवश्यकता है।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending