Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में आग से झुलसकर महिला और 2 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

जमुई| बिहार में जमुई जिले के मलयपर थाना क्षेत्र में सोमवार को आग से झुलसकर एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मलयपुर के थाना प्रभारी नवनीश कुमार ने बताया कि गाढ़ी करौनी गांव निवासी अभिनंदन सिंह उर्फ बाबुल सिंह की पत्नी रजनी सिंह तथा उसके दो बच्चे अर्णव (3) तथा हर्ष (10 माह) की आग से झुलसकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि यह मामला हत्या या आत्महत्या है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के मायके के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending