Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस की शिवराज की बर्खास्तगी की मांग, सीएम बोले- हर मौत को व्यापमं से मत जोड़ें

Published

on

vyapam-ghotala-shivraj

Loading

नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले से जुड़े लोगों की लगातार हो रही मौतों को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला तेज करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चौहान इस मामले से जुड़ी मौतों को लेकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि हर मौत को व्यापमं से जोड़ना न्यायसंगत नहीं है।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि व्यापमं द्वारा भर्ती एक महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की मौत भी इसी घोटाले से जुड़ी हुई है। महिला की मौत सागर जिले की एक झील में हुई है। सिंह ने ट्वीट किया, व्यापमं द्वारा भर्ती की गई प्रशिक्षु पुलिसकर्मी ने सागर पुलिस अकादमी में खुदकुशी की। 46वी यां 47वीं (मौत)। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने इस बात पर जोर दिया कि मध्य प्रदेश सरकार को अगली असामान्य मौत से पहले सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, व्यापमं का सबक:1 अदालत की निगरानी स्वतंत्र जांच की गारंटी नहीं देती। कार्यपालिका की जिम्मेदारी बनती है।

इन सभी हमलों के बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी मौतों को घोटाले से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने सागर के जवाहर लाल नेहरू प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत उपनिरीक्षक अनामिका कुशवाहा की आत्महत्या को दुखद बताया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हर मौत दुखद होती है और हर मौत को व्यापमं से जोड़ा जाना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मौत का व्यापमं से कोई लेना-देना नहीं है।

ज्ञात हो कि राज्य में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज में दाखिले से लेकर विभिन्न विभागों की भर्तियों की परीक्षा व्यापमं आयोजित करता है। इन दाखिलों और भर्तियों में हुई गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद जुलाई 2013 में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा से लेकर व्यापमं के पूर्व नियंत्रक पंकज त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व राजनीतिक दलों से जुड़े लोग जेल में हैं। राज्यपाल रामनरेश यादव पर भी सिफारिश करने का प्रकरण दर्ज है।

उच्च न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी के निर्देशन में एसटीएफ इस मामले की जांच कर रहा है। अब तक 18 सौ से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं इस मामले से जुड़े लोगों की मौतें भी हो रही हैं। कांग्रेस मौतों का आंकड़ा 48 बता रही है तो विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मौतों का आंकड़ा 33 माना है। सरकार अधिकतम 25 बता रही है, जिसमें से 11 मौतें प्रकरण दर्ज होने से पहले की हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending