Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस के घर से बाहर हुए अंकित गेरा

Published

on

Loading

नई दिल्ली | टेलीविजन कलाकार अंकित गेरा टीवी कलाकार’बिग बॉस नौ’ के घर से बाहर होने वाले पहले प्रतिभागी रहे। हालांकि शो में वह बहुत कम समय के लिए रहे, लेकिन उनका कहना है कि खेल अब भी जारी है। शो में रविवार को घर से बाहर हुए अंकित ने बताया कि मेरे लिए यह शो और खेल अब भी जारी है। मैं इस शो के नियमों के हिसाब से बाहर हुआ, हालांकि मुझे इतनी जल्दी बाहर निकलने की उम्मीद नहीं थी।

अंकित ने बताया मैंने काफी कुछ चीजें करने का फैसला किया था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं बाहर हो गया। अंकित अब बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश पाने की आशा कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने कहा कि उनके लिए यह खेल जारी है। टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में अंकित की सह-कलाकार रहीं उनकी पूर्व प्रेमिका रुपल त्यागी भी रियलिटी शो में हैं। उन्होंने अंकित पर पुरानी बातों को लेकर मुद्दा खड़ा करने का आरोप लगाया। अंकित ने कहा कि उन्होंने घर में सामान्य रहने की कोशिश की और उनके लिए सभी प्रतिभागी घर के सदस्य जैसे हैं।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending