Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस ने लगाया कर्फ्यू, इमरजेंसी बढ़ाने के लिए विधेयक पारित

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस ने देश के उत्तर-मध्य के यॉने प्रांत स्थित सेंस प्रशासनिक क्षेत्र से हथियार बरामद होने के बाद यहां रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

प्रांत की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे लगाया गया, जो सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा। रात में यातायात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सेंस के घरों से ‘अनधिकृत हथियार और फर्जी दस्तावेज’ जब्त किए जाने के बाद लिया गया। इस अभियान के तहत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद आपातकाल घोषित कर दिया। इन हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई, जबकि 352 घायल हो गए। इस बीच, फ्रांस की सीनेट ने आपातकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने से संबंधित विधेयक शुक्रवार को पारित कर दिया। सीनेट की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके पक्ष में 336 वोट और विपक्ष में 12 वोट पड़े।
फ्रांस की नेशनल एसेम्बली ने गुरुवार को ही यह विधेयक पारित कर दिया था। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने शनिवार को सीनेटरों को बताया कि आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से अब तक 793 छापेमारी अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनमें 174 हथियार जब्त किए गए और 164 संदिग्ध लोगों को नजरबंद किया जा चुका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending