Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस में पेरिस हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को सैन्य संग्रहालय में पेरिस हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सरकारी अधिकारी, सभी पार्टियों के नेता और धार्मिक समूहों के लोग मौजूद थे। मृतकों के परिजन और व्हीलचेयर पर घायल भी इस राष्ट्रीय शोक सभा में शामिल हुए।

शोक सभा में जैक ब्रेल ने अपने गीत ‘व्हेन वी हैव नथिंग बट लव’ के जरिये मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पीड़ितों के नामों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें 17 देशों के नागरिक भी शामिल हैं। पीड़ितों के नामों के साथ-साथ स्क्रीन पर उनकी तस्वीरें भी दिखाई जा रही थीं।

आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा पेरिस में किए गए आतंकवादी हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने आतंकवाद को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending