Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरिस : पुलिस कार्रवाई के दौरान मरे लोगों की डीएनए जांच

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस में विशेषज्ञ इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि उपनगर सैंट डेनिस में पुलिस की कार्रवाई के दौरान मरे दो लोगों में पेरिस आतंकवादी हमलों में शामिल रहा मुख्य आतंकवादी भी शामिल है या नहीं। ‘बीबीसी’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि बुधवार को पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारा था। इस र्कारवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों का निशाना 13 नवंबर के आतंकवादी हमले के संदिग्ध और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नुमाइंदे अब्देलहामिद अबाउद (27) पर था।

विभिन्न मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के दौरान अब्देलहामिद मारा गया। हालांकि पूर्व में पेरिस के अभियोजक फ्रांस्वा मोलिन्स ने कहा था कि वह ‘मारे गए लोगों की सटीक एवं निश्चित संख्या और उनकी पहचान की बाबत जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन कम से कम दो लोग मारे गए हैं।’

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मारे गए दो लोगों की पहचान की बाबत पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए उनका डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। उसने स्वयं को बम से उड़ा दिया था। फ्रांस में अब भी आपातकाल लागू है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending