Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरियाई शरणार्थियों की उच्च स्तरीय सुरक्षा जांच : अमेरिका

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि पेरिस में हुए हमलों के बाद सीरियाई शरणार्थियों को गहन सुरक्षा जांच प्रक्रिया के दायरे में लाया जाएगा। इन हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने सोमवार को बताया, “अमेरिका आने वाले इन शरणार्थियों को उच्चस्तरीय सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजारा जाएगा, फिर चाहे ये किसी भी यात्री श्रेणी के क्यों न हों। हमे लगता है कि हम इसे सुरक्षित रूप से कर सकते हैं, जिससे अमेरिका के मूल्य परिलक्षित हों।”

पेरिस में शुक्रवार को हुए हमलों की वजह से अमेरिका के कई गवर्नरों ने सोमवार को सीरियाई शरणार्थियों के देश में प्रवेश को बंद करने की बात कही थी। उनका मानना है कि आतंकवादी शरणार्थियों के रूप में देश में घुस सकते हैं। फ्रांस पुलिस के मुताबिक, पेरिस हमलावरों में से एक के पास सीरिया का पासपोर्ट बरामद हुआ था, जिसके बाद यह अनुमान लगाया कि वह शरणार्थी के रूप में देश में घुसा है।

सीरिया संकट की वजह से लाखों की संख्या में सीरियाई लोग मध्य-पूर्वी के देशों और यूरोप में शरण ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आगामी साल में 10,000 सीरियाई शरणार्थियों को देश में जगह देने की घोषणा की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending