Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेटी के जन्म पर 2 महीने की छुट्टी लेंगे जुकरबर्ग

Published

on

Loading

न्यूयार्क। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अपनी बेटी के जन्म पर उसके पास रहने के लिए दो महीने की छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। जुकरबर्ग ने 20 नवंबर को फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कामकाजी अभिभावकों को अपने नवजात बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए, क्योंकि एक शोध में यह बात सामने आई है कि यह बच्चों और परिवार दोनों के लिए बेहतर होता है।”

इस पोस्ट को एक घंटे के अंदर 70 हजार लोगों ने पसंद किया। हालांकि वह कब से छुट्टी लेंगे, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। फेसबुक अपने स्टॉफ में माता-पिता बनने वाले लोगों को 4 महीनों की छुट्टी देता है। फेसबुक नीति के अनुसार बेटी के जन्म के बाद एक साल के अंदर दो महीने की छुट्टी भी ली जा सकती है।

पिछले कुछ वर्षों में जुकरबर्ग अपने फेसबुक प्रोफाइल में परिवार, समाजसेवा, कुत्ते आदि के बारे में पोस्ट करते हुए देखे जा रहे हैं। इस साल जुलाई में जुकरबर्ग ने घोषणा की थी, कि वह और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी की उम्मीद कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending