Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूसी साइबर हमलों पर चेताया

Published

on

Loading

 

फ्रांस ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूसी साइबर हमलों पर चेताया

पेरिस | फ्रांस प्रशासन ने देश की राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान रूस की ओर से संभावित साइबर हमलों की चेतावनी दी है। यह संदेह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर जताया जा रहा है, जिसमें विदेश मंत्री रहते हिलेरी क्लिंटन के निजी ईमेल खातों को हैक किए जाने का मामला शामिल है।

फ्रांस ने संभावित साइबर हमले की जर्मनी की चिंता को लेकर प्रतिबद्धता जताई। फ्रांस में अगले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं।

फ्रांस की आईटी सुरक्षा की राष्ट्रीय एजेंसी गुइलॉम पॉपार्ड के निदेशक का अनुमान है कि साइबर हमलों का वास्तविक प्रभाव पड़ सकता है और इससे मतदान के नतीजे बदल सकते हैं।

देश में राष्ट्रपति चुनाव 2017 में होने हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending