Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेगा केंद्र सरकार का विशेष दल

Published

on

नई-दिल्ली,केंद्र-सरकार,बारिस,वित्त-मंत्री,अरुण-जेटली,जनता-दल-युनाइटेड

Loading

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने एक विशेष दल गठित किया है जो हाल में हुए बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से विभिन्न राज्यों में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेगा। यह बात गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही। राज्यसभा में एक चर्चा के दौरान जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को मदद करने के लिए सभी संभावित कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा, “कृषि मंत्रालय ने अलग-अलग दल बनाए हैं, जो सभी राज्य जाएंगे। तीन कृषि मंत्री भी प्रभावित राज्यों का दौरा कर रहे हैं।” मंत्री ने कहा कि कुछ राज्य केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। जेटली ने कहा, “केंद्र सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, हम उठाएंगे।” सांसदों न सरकार से अनुरोध किया कि किसानों के फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जनता दल युनाइटेड (जद-यु) के नेता केसी त्यागी ने स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए मंत्रीस्तरीय समिति गठित करने की सलाह दी। नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने इस स्थिति को पूरे देश के लिए चिंता का विषय बताया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending