Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पार्टी कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी निंदनीय : माकपा

Published

on

नई-दिल्ली,माकपा,शिमला,एसएफआई,राष्ट्रीय,अध्यक्ष-शिवासदन,विधानसभा

Loading

नई दिल्ली | मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को शिमला में इसके कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी और इस दौरान 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की है। माकपा ने कहा कि पुलिस ने इसकी राज्य समिति के कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया, फर्नीचर को क्षति पहुंचाई और एसएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवासदन सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

माकपा ने बयान जारी कर कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ हिरासत में मारपीट की गई।” पार्टी ने उनकी रिहाई की मांग की। पार्टी के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के बाद शुल्क वृद्धि के खिलाफ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में विधानसभा के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी लाठीचार्ज किया गया। पार्टी ने कहा, “माकपा पार्टी कार्यालय में पुलिस के गैर कानूनी प्रवेश की कड़ी निंदा करती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस दमन के लिए जिम्मेदार हैं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending