Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रसिद्ध उर्दू पत्रकार का जेद्दा में निधन

Published

on

Loading

जेद्दा| प्रसिद्ध ऊर्दू पत्रकार, हास्य लेखक, प्रस्तोता और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य शरीफ असलम का जेद्दा में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। ‘अरब न्यूज’ ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि शरीफ ने सोमवार को अंतिम सांस ली। जेद्दा में अपनी जिंदगी के तीन दशक गुजारने के दौरान उन्होंने वहां पर उर्दू के मुशायरे आयोजित कराने में कई संस्थाओं की मदद की। उनके दोनों बच्चे अमन और इमरान कुशल चिकित्सक हैं।

वह कई जनसभाओं के अध्यक्ष थे और बहुत से संघों के सदस्य थे।असलम आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से ताल्लुक रखते थे। भारत और पाकिस्तान में उनके बहुत से प्रशंसक हैं।उर्दू पत्रकारिता में उन्होंने 50 साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कई शीर्ष कवि, साहित्यकार, राजनेताओं और फिल्म अभिनेताओं का साक्षात्कार लिया।’अरब न्यूज’ ने उनके बेटे अमन और असलम के हवाले से बताया, “मेरे पिता के जनाजे की नमाज मंगलवार को जेद्दा के अजीजिया जिले में स्थित जवाहर मस्जिद में होगी।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending