Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री ने कलाम को दी अंतिम श्रंद्धांजलि 

Published

on

last tribute to kalam by pm modi

Loading

रामेश्वरम (तमिलनाडु)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।सूत्रों के मुताबिक,प्रधानमंत्री मोदी सुब्ह 10;30 बजे रामेश्वर डॉ अब्दुल को अंतिम श्रंदांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। मोदी के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी कलाम को अंतिम विदाई दी। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम को गुरुवार सुब्ह पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक उनके अंतिम सफर में शामिल होने के लिए हजारों लोग बुधवार को ही रामेश्‍वरम पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह मदुरई से रामेश्वरम के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बुधवार को ही रामेश्वरम पहुंच चुके थे। वह केंद्र सरकार की ओर से वहां तमाम इंतजाम देख रहे थे।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending