Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल की नई समाजवादी सरकार ने शपथ ली

Published

on

Loading

लिस्बन| पुर्तगाल में समाजवादी पार्टी (पीएस) के नेता एंटोनियो कोस्टा के नेतृत्व में नई सरकार ने गुरुवार को शपथ ली। राष्ट्रपति एनिबल कोवाको सिल्वा ने नई सरकार को शपथ दिलवाई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नई सरकार में 17 मंत्री और 41 राज्य सचिव शामिल हैं, जिसमें न्याय मंत्री फ्रांसिस्का वैन डुनेम पुर्तगाल के इतिहास में प्रथम अश्वेत महिला मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति कावाको सिल्वा ने कहा कि 1974 में कार्नेशन क्रांति के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के बाद यह 21वीं नई सरकार है और इसका गठन एक अभूतपूर्व समाधान का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि सरकार गठन के लिए वामपंथी धड़े, पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी और ग्रीन पार्टी के साथ पीएस के समझौते में कई मुद्दे हैं, जिन पर उन्हें अब भी संदेह हैं। हालांकि इन्हें दूर करने के लिए प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रोजगारों का सृजन, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है।

कोस्टा ने अपने भाषण में प्रतिबद्धता जताई कि उनकी सरकार कार्यशील रहेगी, क्योंकि यह समय कट्टरता का नहीं है। उन्होंने यूरोजोन और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रति पुर्तगाल की प्रतिबद्धताओं को लेकर सम्मान जताया।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending