Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुराने नोट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की योजना नहीं : मेघवाल

Published

on

राज्यसभा, वित्त राज्य मंत्री अरुण राम मेघवाल, 500 और 1000 रुपये के नोट, भारतीय रिजर्व बैंक, नोट

Loading

राज्यसभा, वित्त राज्य मंत्री अरुण राम मेघवाल, 500 और 1000 रुपये के नोट, भारतीय रिजर्व बैंक, नोट

                   अरुण राम मेघवाल

नई दिल्ली | गत आठ नवम्बर को अमान्य घोषित 500 और 1000 रुपये के नोट बैंकों में जमा करने की समय सीमा 30 दिसंबर से आगे बढ़ाने पर सरकार विचार नहीं कर रही है। सरकार ने संसद को यह जानकारी दी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अरुण राम मेघवाल ने राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा, “समय सीमा 30 दिसंबर, 2016 से आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान में सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और बैंकों के पास पर्याप्त नकदी उपलब्ध हैं।

मंत्री ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक और बैंकों के पास पर्याप्त नकदी उपलब्ध हैं। जहां तक 100 रुपये के नोटों का सवाल है तो उनके चलन पहले ही बढ़ा दिए गए हैं।”

मेघवाल ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंकों को 100 रुपये या उससे कम मूल्य के नोटों की आपूर्ति करने की सलाह दी गई है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending