Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पी5+1 को दिखाना होगा लचीला रुख : ईरान

Published

on

तेहरान,ईरान,राष्ट्रपति-हसन-रूहानी,परमाणु,अमेरिका,फ्रांस,ब्रिटेन,रूस,चीन,फेडेरिका-मोगेरिनी

Loading

तेहरान | ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि तेहरान ने परमाणु वार्ता पर आवश्यक लचीलापन दिखाया है और उन्होंने पी5+1 समूह से आखिरी कदम उठाने की मांग की।

प्रेस टीवी के मुताबिक, रूहानी ने शनिवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान कहा, “हम महत्वपूर्ण दिनों के करीब आ गए हैं। ईरान ने वार्ता के दौरान आवश्यक लचीलापन दिखाया है और यह दूसरे पक्ष की बारी है कि वह अंतिम कदम के लिए आगे बढ़े।” रूहानी ने कहा कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाना तेहरान तथा पी+1 समूह (अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस, चीन और जर्मनी) के बीच होने वाले समझौते का मूल्य तत्व होगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस समझौते का उद्देश्य दो पक्षों के बीच भरोसा बहाली और विश्वास पैदा करना भी होगा। उन्होंने रूहानी ने कहा कि ईरान ने हमेशा ऐसे संधि की मांग की है जो सभी पक्षों के हितों का ख्याल रखेगा।

वहीं, मर्केल ने कहा कि जर्मनी प्रगतिशील बातचीत चाहता और उनका देश वार्ता को रचनात्मक तरीके से समर्थन देगा। जर्मनी की चांसलर ने कहा कि बर्लिन ईरान-विरोधी प्रतिबंधों को हटाने में यकीन रखता है और इसने व्यापक समझौते के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। इधर, यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामले की प्रमुख फेडेरिका मोगेरिनी ने शनिवार को कहा कि पी5+1 समूह कभी भी समझौते के करीब नहीं रहे हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending