Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने फांसी पर ईयू की चिंता खारिज की

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान सरकार ने मृत्युदंड पर यूरोपीय संघ (ईयू) की चिंताओं को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने इस्लामाबाद में कहा, “सिर्फ ऐसे अपराधियों को मृत्युदंड दिया गया, जो जघन्य अपराधों में लिप्त थे।”

प्रवक्ता ने कहा कि मृत्युदंड देना पाकिस्तान का आंतरिक मामला है।

वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, गुरुवार को ईयू ने पाकिस्तान में फांसी की सजा के बढ़ रहे मामलों पर चिंता व्यक्त की थी और सरकार से मौत की सजा पर दोबारा रोक लगाने और अपने सभी अतंर्राष्ट्रीय दायित्वों को निभाने को कहा था।

आधिकारिक रपटों के मुताबिक, पाकिस्तान ने पिछले छह महीनों में लगभग 150 अपराधियों को मृत्युदंड दिया है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दिसंबर 2014 में पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर तालिबानी हमले के बाद मौत की सजा से आंशिक रूप से प्रतिबंध हटा दिया था। इस हमले में 140 से अधिक बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

मौत की सजा पर लगी रोक को 10 मार्च को पूरी तरह से हटा दिया गया था। पाकिस्तान में 8,500 अपराधियों को मौत की सजा दी जानी है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending