Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय किशोर 9 साल बाद पिता से मिलेगा

Published

on

Loading

मनामा| बहरीन में 2006 से फंसे एक भारतीय किशोर को शुक्रवार को उसके पिता से मिलवाया जाएगा। ‘गल्फ डेली’ की रपट के मुताबिक, कानूनी दस्तावेजों और पहचान पत्र की कमी के कारण राजा प्रसाद (18) 2006 में बहरीन में ही फंसा रह गया था, जबकि उसके पिता को भारत वापस भेज दिया गया था।

राजा प्रसाद के पिता का विवाह एक श्रीलंकाई महिला के साथ हुआ था। राजा के जन्म के दो साल बाद उसकी मां उसके पिता को छोड़कर चली गई थी। राजा के पास न कोई कानूनी दस्तावेज थे और न ही आधिकारिक जन्म प्रमाण-पत्र। इसी कारण उसकी देश वापसी में देरी हुई।

राजा के पिता उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले हैं। वह 16 साल तक बहरीन में रहे और एक धोबी के रूप में काम करते थे।

माईग्रेंट वर्कर्स प्रोटेक्शन सोसाइटी की मदद से राजा ने बहरीन में अपनी पढ़ाई जारी रखी।

सामाजिक कार्यकर्ता मेहरू वेसूवाला ने कहा, “विभिन्न लोगों ने अलग-अलग समय में राजा की वित्तीय मदद की और उसकी अच्छी तरह देखभाल की।”

भारतीय दूतावास से ‘आउटपास’ मिलने के बाद अब वह घर जा रहा है।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड (आईसीडब्ल्यूएफ) की मदद से उसके लिए विमान का टिकट खरीद लिया गया है।

आईसीडब्ल्यूएफ का गठन प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय द्वारा उन 43 देशों में किया गया है, जहां पर भारतीयों की संख्या ज्यादा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending