Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बहरीन में कर्ज में डूबे भारतीय ने खुदकुशी की

Published

on

दुबई,बहरीन,एक भारतवंशी मैकेनिक,भारतीय मैकेनिक प्रमु सुधीर

Loading

दुबई | बहरीन में कर्ज में डूबे एक भारतवंशी मैकेनिक ने आत्महत्या कर ली। समाचारपत्र ‘गल्फ डेली न्यूज’ में सोमवार को आई खबर के अनुसार, 41 वर्षीय भारतीय मैकेनिक प्रमु सुधीर का शव शनिवार सुबह मुहर्रक सिटी के श्रमिक आवास में पंखे से लटका पाया गया। उसने सुसाइड नोट भी लिखा था।

मृतक के रिश्ते के भाई प्रसन्ना कुमार ने बताया, “उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें अपने कर्ज में डूबे होने और कर्ज की राशि न चुका पाने की बात कही थी।” प्रसन्ना ने कहा कि सुधीर सात साल से बहरीन में रह रहा था और एक बार भी अपने परिवार से मिलने भारत नहीं लौट पाया था।

उसने कहा, “वह हमेशा कहता था कि वह कर्ज में डूबा हुआ है और जितना वह कमाता है, उससे खर्च नहीं चल पाता है। अब सुन रहा हूं कि उसने कई लोगों से हजारों दिनार कर्ज ले रखा था।” सुधीर मूल रूप से केरल का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12 और सात साल है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending