अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में 14 कैदियों को दी गई फांसी
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के पंजाब एवं बलुचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलग-अलग जेलों में 14 कैदियों को फांसी दी गई। मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली। समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, दो कैदियों को लाहौर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। सियालकोट जिला कारागार में एक लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में 1999 में दोषी पाए गए दो कैदियों को फांसी दी गई।
साहीवाल केंद्रीय कारागार में एक कैदी को फांसी दी गई। फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में तीन कैदियों को फांसी दी गई, जिनमें से दो 1998 में तीन व्यक्तियों की हत्या के दोषी पाए गए थे, जबकि एक 2004 में सात लोगों की हत्या का दोषी था। गुजरांवाला केंद्रीय कारागार में तीन कैदियों को, मुल्तान केंद्रीय कारागार में एक को और मच्छ कारागार में दो को फांसी दी गई। पाकिस्तान ने 10 मार्च को देश में मृत्युदंड पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया था। पाकिस्तान में बीते साल 16 दिसंबर को एक सैन्य स्कूल में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरुआत में सिर्फ आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए मृत्युदंड पर से प्रतिबंध हटाया गया था, जिसमें 150 लोगों की जानें गई थीं, लेकिन अब सभी बड़े आपराधिक मामलों के लिए मृत्युदंड पर लगी रोक हटा दी गई है।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत