Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटना में चोर के संदेह में मजदूर की हत्या

Published

on

पटना,बिहार की राजधानी पटना, जक्कनपुर थाना क्षेत्र,आरपीएफ

Loading

पटना | बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हत्या का आरोप रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों पर लगाया गया है। जक्कनपुर के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पटना जंक्शन के करबिगहिया इलाके में गुरुवार देर रात आरपीएफ के जवानों को दो मजदूर घूमते हुए मिले। जवानों को मजदूरों पर चोर होने का संदेह हुआ। जवानों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों मजदूरों ने प्रतिकार भी किया। इस दौरान पिटाई के क्रम में रामप्रीत यादव की घटनाथल पर ही मौत हो गई। आरोप है कि आरपीएफ के जवान रामप्रीत का शव मीठापर पुल के पास फेंक कर फरार हो गए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व स्थानीय रेलवे क्वोर्टर में चोरी की घटना घटी थी। सदर पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत ने बताया कि घायल मजदूर को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी आरपीएफ के दो जवानों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतक करबिगहिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending