Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देश के वैज्ञानिक मिलकर प्रयास करें : हर्षवर्धन

Published

on

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, हर्षवर्धन, भारत, डॉ. जितेंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव,

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारत के पास आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक हैं लेकिन बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जरूरी है कि वैज्ञानिक मिलकर प्रयास करें। देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शीर्ष हस्तियों को सम्मानित करने के लिए विज्ञान भारती द्वारा आयोजित एक समारोह में हर्षवर्धन ने कहा, “अक्सर दाहिने हाथ को यह पता नहीं होता कि बायां हाथ क्या कर रहा है। देश के सपने को साकार करने के लिए अब इस मामले पर गहराई से विचार-विमर्श करने का समय आ गया है।”

इस अवसर पर हर्षवर्धन के साथ उनके मंत्रालय के सहयोगी डॉ. जितेंद्र सिंह ने नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. सारस्वत, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा और इसरो के अध्यक्ष किरण कुमार को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में सम्मानित किया। इसके अलावा विज्ञान भारती के अध्यक्ष डॉ. विजय भाटकर को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें इस सप्ताह पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सिंह ने समारोह के दौरान कहा, “छोटे स्तर के हेरफेर भारत की वैज्ञानिक प्रगति में बाधा पहुंचा रहे हैं। फिर भी, हमारे देश में विज्ञान ने अविश्वसनीय रूप से उन्नति की है।”

इस अवसर पर बेंगलुरू में आगामी अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए लोगो भी जारी किया गया। आईआईटी दिल्ली के निदेशक मंडल के अध्यक्ष डॉ. भाटकर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आविष्कारों से ऐसे एप्लीकेशनों का विकास होता है जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं सोच पाते। उन्हांेने इसके एक उदाहरण के रूप में इंटरनेट का जिक्र किया। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. आर. चिदंबरम ने उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी सुपर संरचना के निर्माण के लिए भारत के लिए बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता की जरूरत पर बल दिया।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending