Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत विश्वस्तरीय कर व्यवस्था की ओर अग्रसर : जेटली

Published

on

भारत, अरुण जेटली, आईएफएससी, दुबई, सिंगापुर, वित्तीय सेवा

Loading

गांधीनगर| केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपनी कर व्यवस्था को विश्वस्तरीय और गैर-विरोधाभाषी बना रहा है। यहां अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) के नियम जारी करते हुए जेटली ने कहा, “हम एक ऐसी कर व्यवस्था बनाएंगे, जो वैश्विक रूप से सुसंगत हो। जिसमें विरोधाभाष नहीं हो। यदि निवेशक दुबई और सिंगापुर को अधिक बेहतर पाएंगे, तो वे वहां चले जाएंगे और हमें प्रतियोगिता में पीछे छोड़ देंगे।”

उन्होंने कहा, “हमने देश-विदेश के निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। हमें काफी दूरी तय करनी है।” आईएफएससी गुजरात में स्थापित हो रहा है और यह राज्य वित्तीय सेवा का केंद्र बनना चाहता है। आईएफएससी की स्थापना वित्तीय सेवा क्षेत्र को आकर्षित करने के मकसद से की जा रही है, जो अभी दूसरे देशों की शेयर बाजारों का रुख कर रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending