Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिल को छू लेगा ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का नया गाना ‘थोड़ी देर’

Published

on

Loading

मुंबई। ‘बारिश’ और ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ जैसे मधुर और भावपूर्ण गानों के बाद अब अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का तीसरा गाना ‘थोड़ी देर’ रिलीज हुआ है। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के दो गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह गाना भी दर्शकों के दिल को छू लेगा।

बुधवार को रिलीज हुआ तीसरा गाना ‘थोड़ी देर’ की शूटिंग दिल्ली में कई जगहों पर की गई है। इस गाने में अर्जुन और श्रद्धा की यात्रा को दर्शाया गया है कि किस तरह वह एक दूसरे के बारे में जानने लगते हैं और एक दूसरे के करीब आने लगते है।

इस गाने को फरहान सईद ने कंपोज(संगीतबद्ध) किया है और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी है। फिल्म के गाने और पोस्टर्स देखकर इस फिल्म के हिट होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्च र्स, मोहित सूरी और चेतन भगत ने संयुक्त रूप से किया है। अर्जुन और श्रद्धा कपूर की ये अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending