Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिग्विजय का आदित्यनाथ पर हमला, बोले- खुद सुधरें फिर दूसरे को नसीहत दें

Published

on

दिग्विजय सिंह, आदित्यानाथ, मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Loading

लखनऊ। सूबे के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्याथ ने कामकाज संभाल लिया है। पॉवर में आते ही योगी ने अपने सभी विधायकों और मंत्रियों को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह दी। योगी की इस सलाह पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह, आदित्यानाथ, मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पहले खुद को सुधार लें फिर दूसरे को नसीहत दें’। साथ ही सांसद आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभी तक का व्यक्तित्व कट्टर हिंदूवादी रहा है। जिसके लेकर उनपर पूर्व में कई बार धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले भी दर्ज हुए हैं। योगी अपने कड़क बयानों के लिए भी भारत में मशहूर हैं। ऐसे में अब यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में अपने विधायकों और मंत्रियों को बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह देने की बात भी विपक्ष के गले नहीं उतर रहा है।

 

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending