Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

महिला विधायकों को सीएम योगी ने लिखा पत्र, कहा-‘मिशन शक्ति’ से बदली प्रदेश की छवि

Published

on

Loading

लखनऊ। उप्र की विधानसभा और विधान परिषद में एक दिन की कार्यवाही महिला विधायकों को समर्पित करने के ऐतिहासिक मौके से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला विधायकों को पत्र लिखा है। दोनों सदनों की सभी महिला सदस्यों को लिखे इस पत्र में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, साथ ही मिशन अंतर्गत अब तक के प्रयासों और परिणामों का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया है।

सीएम ने महिला विधायकों को दी ‘मिशन शक्ति’ के प्रयासों और परिणामों की जानकारी

पत्र में सीएम योगी ने लिखा है मिशन शक्ति के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का पर्सेप्शन बदला है। विगत साढ़े पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य किये हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर, स्वरोजगारपरक योजनाओं आदि से व्यापक स्तर पर जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए गये हैं। सीएम ने अपने पत्र के साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई है।

22 सितम्बर को महिलाओं के नाम होगी विधानसभा व विधान परिषद की कार्यवाही

बता दें कि आगामी 22 सितम्बर को एक अभिनव प्रयास के तहत प्रदेश की विधानसभा व विधान परिषद में पूरा एक दिन महिला विधायकों को समर्पित किया जा रहा है। इस दिन महिला विधायक अपनी बात रखेंगी।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending