Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दरिंदगी : 3 साल की बच्‍ची के घुसाईं 7 सुइयां और किया रेप

Published

on

पश्चिम बंगाल, कोलकाता, सुइयां, रेप, डॉक्टर

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की एक बच्ची को नाजुक हालत में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था। तीन साल की बच्ची के शरीर पर सुइयों के घाव हैं और उसका हाथ भी टूटा है।

एक शख्स ने उसके शरीर में सुइयां घुसाईं और उसके साथ दुष्कर्म किया था। सूत्रों ने बताया कि रविवार को डॉक्टर उसका ऑपरेशन नहीं कर पाए क्योंकि बच्ची अब तक सदमे में है।

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले शख्स के घर बच्ची की मां मेड यानी आया का काम करती है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि बच्ची के शरीर में 7 सुइयां चुभोई गईं थीं।

सुइयों को बाहर निकाला नहीं जा सका क्योंकि ऐसा करने से शरीर को और नुकसान हो सकता था। बच्ची को डॉक्‍टरों की निगरानी में रखा गया है।’

यह भी पढ़ें– एयर होस्‍टेस से अश्‍लील इशारे करने वाला यात्री गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पॉक्सो ऐक्ट के तहत सनातन ठाकुर नाम के शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की मां सनातन के घर मेड का काम करती है, जो पहले होमगार्ड था।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का यह मामला तब सामने आया जब शनिवार को सर्दी-खांसी की शिकायत पर उसकी मां उसे बांकुरा मेडिकल कॉलेज ले गई।

डॉक्टरों ने देखा कि बच्ची के शरीर पर बहुत सारे घाव हैं, जिनमें कुछ घाव ऐसे थे जो सुइयों की वजह से थे। पुलिस ने बताया कि आरोपित सनातन ठाकुर फरार है और सभी पुलिस थानों को उसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें– बीटिंग रिट्रीट करते वक्‍त गिर पड़ा पाकिस्‍तानी रेंजर, वीडियो वायरल

 

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending