Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तेलंगाना में ‘रुद्रमादेवी’ कर मुक्त

Published

on

Loading

तेलंगाना सरकार ने तेलुगू फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को यह घोषणा उस समय की, जब फिल्म यूनिट ने उनसे मुलाकाता की।

निर्देशक-सह-निर्माता गुणशेखर, सह-निमार्ता नीलिमा गुना और वितरक दिल राजू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “फिल्म काकतिया वंश और रानी रुद्रमादेवी के जीवन पर आधारित है। इसमें तेलंगाना का इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है। यह फिल्म कर मुक्त की जाएगी।”

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी फिल्म में रुद्रमादेवी के किरदार में हैं। यह दावा किया जा रहा है कि यह भारत की पहली ऐतिहासिक 3डी फिल्म है।

बहुभाषी फिल्म में अल्लू अर्जुन, राणा दग्गुबाती, कृष्णम राजू, नित्या मेहरा सहित कई अन्य सितारे हैं। फिल्म आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कई राज्यों में शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म केवल तेलंगाना में ही 400 से अधिक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ मनोरंजन-जगत में चर्चा का एक विषय है। उम्मीद है कि फिल्म ‘बाहुबली’ की तरह सफलता प्राप्त करेगी।

इन सबके बीच ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने आंध्र प्रदेश की सरकार से ‘रुद्रमादेवी’ को कर मुक्त करने की अपील की थी।

 

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending