Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘दो दुनी चार’ का सीक्वल बनाने ख्वाहिश : ऋषि कपूर

Published

on

Loading

अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म ‘दो दुनी चार’ को प्रदर्शित हुए पांच साल हो गए हैं। लेकिन ऋषि फिल्म की यादें संजोए हुए हैं। इसीलिए उन्होंने फिल्म का सीक्वल बनाने और इसका हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर की है। फिल्म में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह भी प्रमुख भूमिका में थीं। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

फिल्म का हिस्सा बनने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “समय बीत रहा है। डीडीसी को पांच साल हो गए। हबीब हमें फिल्म के सीक्वल पर विचार करना चाहिए।”

हबीब फैसल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दुनी चार’ मध्यम वर्गीय परिवार के कार खरीदने के सपने पर आधारित है। फिल्म 2010 में आठ अक्टूबर को प्रदर्शित हुई। यह एक शिक्षक और उसके परिवार के जीवन पर आधारित है।

फिल्म ‘दो दुनी चार’ में ऋषि और नीतू सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में है। उन्होंने इससे पहले 1970 के दशक में ‘खेल खेल में’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

यह जोड़ी 2013 में बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बेशरम’ में अपने बेटे रणवीर के साथ नजर आई थी।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending