Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेलंगाना में बस नहर में गिरी, 10 की मौत

Published

on

तेलंगाना

Loading

तेलंगानाहैदराबाद| तेलंगाना राज्य के खमम्म जिले में सोमवार तड़के एक बस के नहर में गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना नयकनगुडेम के पास हुई। बस ने नियंत्रण खो दिया और नागार्जुनसागर नहर पर बने एक पुल से नहर में गिर गई।

एक निजी कंपनी की यह बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित काकिनाडा जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को खमम्म के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 31 लोग सवार थे।

दुर्घटना में बचे लोगों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई। ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था और पुल पर पहुंचने के बाद उसने अचानक ब्रेक लगा दी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।

राव ने घायलों को सर्वोत्तम संभव इलाज मुहैया कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending