Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेजस्वी बिहार विधानसभा में राजद के नेता

Published

on

Loading

पटना| बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोनीत हुए हैं। पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राजद की मीडिया प्रभारी प्रगति मेहता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार विधानसभा में राजद विधायक दल का नेता मनोनीत किया गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधानपरिषद में पार्टी का नेतृत्व करेंगी।

उन्होंने बताया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इसकी सूचना बिहार विधानसभा और विधानपरिषद को दे दी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 13 नवंबर को राजद विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राजद विधानसभा में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया गया था। तेजस्वी पहली बार विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं।

बिहार में राजद, जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस के महागठबंधन ने 243 सीटों में से 178 पर जीत हासिल की है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending