Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे, करगिल सबसे सर्द

Published

on

Loading

श्रीनगर| श्रीनगर और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से थोड़ा नीचे दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं गुलमार्ग में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया और पहलगाम में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कि रात में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में सोमवार सुबह हल्की धूप रही।

स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ने अनुमान जताया कि राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

मौसम अधिकारी ने कहा, “हमें श्रीनगर में सोमवार को आंशिक रूप से धूप निकले की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।”

लद्धाख क्षेत्र का करगिल कस्बा सबसे सर्द रहा, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, जम्मू क्षेत्र के अन्य इलाकों-कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री, बनिहाल में 1.5 डिग्री, बटोत में 5.5 डिग्री और भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending