Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तिरुपति से लौट रहा वाहन गोदावरी नदी में गिरा, 22 की मौत

Published

on

vehicle fell into godawari

Loading

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) गोदावरी नदी में गिर गई, जिसे 22 लोगों की मौत हो गई। 13 वर्षीय केवल एक बच्चे को बचाया जा सका। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार तड़के हुई, जब एक एमयूवी डॉवलेश्वरम पुल के ऊपर से नदी में गिर गई।

मृतकों में नौ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। हादसे में मारे गए लोग आपस में रिश्तेदार थे और विशाखापत्तनम जिले के अच्युतापुरम गांव के रहने वाले थे। सभी तिरुपति से तीर्थाटन कर लौट रहे थे। बचाव कर्मियों ने एक 13 साल के बच्चे को बचा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार पहले पुल की दीवार से टकराई और फिर सीधे 25-30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण कार तेजी से जमीन से टकराई, जिससे सभी कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक सहित 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चालक और कार सवारों की लापरवाही से हुई। वाहन की क्षमता 12 लोगों की थी, जबकि उसमें 23 लोग सवार थे। पुलिस को हादसे की सूचना सुबह पांच बजे के लगभग मिली थी। माना जा रहा है कि दुर्घटना आधी रात के बाद हुई होगी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending