Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आंध्र प्रदेश : गोदावरी में गिरी बस, 2 मरे

Published

on

Bus+Crashes+River

Loading

हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में गुरुवार को एक यात्री बस गोदावरी नदी में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर के आसपास उस वक्त हुआ जब सरकारी रोड ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन (आरटीसी) की बस पुल से नीचे जा गिरी। बस में 40 यात्री सवार थे।

हादसे में घायल हुए लोगों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। बस भद्राचलम से खम्मम शहर जा रही थी। तेलंगाना के परिवहन मंत्री महेंद्र रेड्डी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी को घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending