Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ठंड में ठिठुरी दिल्ली, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यत 50 मीटर से नीचे पहुंच गई, जिसके कारण रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 8.30 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।”

उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 63 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि छह रेलगाड़ियों का समय बदला गया। चार रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अधिकांश वाहन धीमी गति से चल रही हैं और उनकी हेडलाइट जली हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी थी।

दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाओवर को पार कर रहे यात्री राम किशोर ने कहा, “घने कोहरे में बाइक चलाना असंभव था। मैं 10 मीटर से दूर नहीं देख सकता था। सुबह मौसम बेहद सर्द था।” राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending