Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ठंड में कोई गरीब खुले में सोता हुआ न मिले, सीएम योगी का जिलों के डीएम-एसपी को निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग का अपडेट है कि आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। ऐसे में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सीएम योगी ने कमर कस ली है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे समाज के आश्रयहीन व असमर्थ जनों का ठंड में ख्याल रखने हेतु यूपी सरकार सतत सक्रिय है। सभी जिलों में DM, SSP/SP, CDO व SDM सहित वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी खुले में न सोए। सभी रैनबसेरों में सुरक्षा समेत सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

ऑनलाइन होंगे सभी रैन बसेरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर चलने से पहले गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटने और अलाव जलवाने की व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि जरूरतमंद नजदीकी रैनबसेरे को आसानी से खोज सकें, इसके लिए इस वर्ष पहली बार राज्य में शीतलहर में स्थापित किये जाने वाले रैनबसेरों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा।

यूपी के सभी डीएम को सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि कंबल बांटने का काम पूरी पारदर्शिता से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का काम पूरी ईमानदारी से करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग ने शीतलहर में राहत कार्य के लिए 19.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कंबल बांटने के लिए प्रत्येक तहसील को पांच-पांच लाख और अलाव का 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending