Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

टाटा वैश्विक विश्वविद्यालयों संग विकसित करेगी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी

Published

on

टाटा

Loading

टाटामुंबई| टाटा समूह ने सोमवार को दुनिया के सर्वोच्च विश्वविद्यालयों में से कुछ में अनुसंधान और विकास निधि के लिए 2.5 करोड़ डॉलर वाली निधि की घोषणा की। टाटा सन्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा केमिकल्स, टाटा कम्युनिकेशन, टाटा स्टील और जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) जिन विश्वविद्यालयों के साथ भागीदारी करेंगे, उनमें हावर्ड, येल, रॉयल सोसाइटी (यूके) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-मद्रास) शामिल हैं।

टाटा यह वित्तीय सहायता शोध कार्यक्रम, अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश, फेलोशिप तथा विश्वविद्यालय में लंबी अवधि के अनुसंधान के लिए देगी।  टाटा सन्स समूह के मुख्य तकनीकी अधिकारी गोपीचंद कटरागड्डा ने बताया, “टाटा समूह का विजन दुनिया के 25 फीसदी लोगों के जीवन को प्रभावित करना है। इसके लिए हम दुनिया के सबसे अच्छे शोध संस्थानों से हाथ मिला रहे हैं, ताकि जिन क्षेत्रों में हम रहते हैं और काम करते हैं, वहां स्थायी बाजार विकसित किया जा सके।”

कटरागड्डा के मुताबिक, यह सहयोगी मंच टाटा कंपनियों को इन शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम करने का मौका देगी और यहां होनेवाले शोध टाटा समूह की बाजार समझ को मजबूती देगी, ताकि सार्थक परिणाम निकल सके।

टाटा सन्स, टाटा कम्युनिकेशन, टाटा स्टील और जेएलआर सॉफ्ट रोबोटिक्स, एडवांस मैटेरियल और सेंसर तकनीक के विकास के लिए हावर्ड यूनिवर्सिटी के साथ 6 वर्षो के लिए समझौता किया है। टाटा सन्स, टीसीएस और टाटा केमिकल्स नेटवर्क साइंस, कंज्यूमर बिहेवियर आदि क्षेत्रों में येल यूनिवर्सिटी के साथ अगले पांच साल के लिए समझौता करेंगे।

रॉयल सोसाइटी, ब्रिटेन के साथ भागीदारी की जून में घोषणा की गई और इसका लक्ष्य फिजिकल साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अगले दस साल के लिए टाटा यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिफ चलाना है। वहीं, आईआईटी मद्रास के साथ पांचवर्षीय भागीदारी एडवांस मटीरियल के क्षेत्र में रणनीतिक शोध के लिए की गई है। टाटा स्टील और टाटा सन्स इसे अतिरिक्त मदद मुहैया कराएंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending