Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर्फ्यू में ढील के बावजूद अलगाववादियों का बंद जारी

Published

on

अलगाववादियों

Loading

अलगाववादियोंश्रीनगर| कर्फ्यू में ढील के बावजूद कश्मीर में मंगलवार को अलगाववादियों ने बंद जारी रखा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुलवामा और श्रीनगर के नौहट्टा एवं एम.आर.गंज के दो पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक आचार संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध जारी है।”

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार सितंबर को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल घाटी में फैली अशांति के निपटारे के लिए स्थानीय नेताओं से बैठक करेगा।

अधिकारियों का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल का किसी अलगाववादी नेता से मिलने की कोई योजना नहीं है।

अलगाववादियों ने एक सितंबर तक विरोधस्वरूप बंद जारी रखा है।

घाटी में पिछले 53 दिनों से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा हिजबुल कमांडर के आतंकवादी बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से उपजी हिंसा में अब तक 71 लोगों की मौत हो गई जिसमें 68 नागरिक और तीन पुलिसकर्मी हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending