Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापानी पत्रकार को कैद की सजा देने की मांग

Published

on

Loading

सियोल| दक्षिण कोरिया में अभियोजकों ने एक रपट में देश की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे का अपमान करने के आरोप में जापान के एक पत्रकार के खिलाफ 18 महीने कैद की सजा की मांग की है। समाचार एजेंसी योनहप के अनुसार, अभियोजकों ने मंगलवार को ‘संकेई शिमबूम’ के पूर्व ब्यूरो चीफ ततसुया काटो के लिए अदालत से इस सजा की मांग की। उनका कहना था कि काटो ने अगस्त 2014 में यह आधारहीन खबर प्रकाशित की थी कि दक्षिण कोरिया की सबसे भयावह नौका दुर्घटना के समय राष्ट्रपति पार्क शायद अपने पूर्व सहयोगी जियोंग यून-हो के साथ थीं।

मामले में सजा की घोषणा 26 नवंबर को किया जाएगा।

अभियोजकों ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नौका डूबने के दिन पार्क, यून-हो के साथ थीं। काटो सार्वजनिक हित की आड़ में राष्ट्रपति के एक पुरुष से संबंधों के बारे में लिखना चाह रहा था। उसने किसी भी तथ्य की जांच करने की जरूरत नहीं समझी।

नौका जिंदो द्वीप के पास डूबी थी। हादसे में 304 लोगों की मौत हुई थी। इनमें अधिकांश छात्र थे, जो घूमने के लिए जेजू पर्यटन द्वीप जा रहे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending