Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल

Published

on

Loading

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल

जम्मू | जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात गुरुवार को बहाल कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, “वाहनों को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति है। राजमार्ग पर किसी भी वाहन को विपरीत दिशा से आने की अनुमति नहीं होगी।”

पिछले पांच दिनों से बंद राजमार्ग को रविवार से खोला गया। सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण केवल एकतरफा यातायात को ही अनुमति दी जा रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री जबकि जम्मू में तामपान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा, “लेह शहर में न्यनूतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 10.4 नीचे दर्ज किया गया। यह इस मौसम में रात का सबसे कम तापमान रहा। गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “कटरा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, बटोट में 5.3 डिग्री, बनिहाल में 1.2 डिग्री और भदरवाह में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending