Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेएनयू में ‘मोदी सूत्र’ पर परिचर्चा 3 फरवरी को

Published

on

Loading

जेएनयू में होगी बर्णवाल की पुस्तक 'मोदी सूत्र' पर परिचर्चा

 

नई दिल्ली | देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 3 फरवरी को ‘मोदी सूत्र’ पुस्तक का विमोचन होगा और साथ ही इस पर परिचर्चा होगी। ‘मोदी सूत्र’ वरिष्ठ पत्रकार हरीश चन्द्र बर्णवाल ने लिखी है। यह पुस्तक हैरी पॉटर सीरीज छापने वाले ब्लूम्सबरी प्रकाशन से छपकर आई है।

पुस्तक पर होने वाली परिचर्चा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक राम बहादुर राय, आईआईएमसी के महानिदेशक के. जी. सुरेश, समाचार चैनल आज तक के एंकर और एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट) सईद अंसारी, हिन्दुस्थान समाचार (एजेंसी) के निदेशक और राज्य सभा सदस्य आर.के. सिन्हा और जेएनयू के प्रोफेसर अश्विनी महापात्रा भाग लेंगे।

हरीश चन्द्र बर्णवाल पिछले 15 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और अब तक उन्होंने पांच पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार और हिंदी अकादमी पुरस्कार मिल चुके हैं।

पुस्तक ‘मोदी सूत्र’ में मोदी के विभिन्न जगहों पर दिए भाषणों एवं वक्तव्यों से 283 सूत्र निकाले गए हैं। मोदी को जानने के लिए इन सूत्रों को पढ़ा सकता है।

बर्णवाल, नरेंद्र मोदी पर इससे पहले भी एक किताब ‘मोदी मंत्र’ लिख चुके हैं। इन्होंने इसे तब लिखा था, जब भारतीय जनता पार्टी ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending