Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कानुपर में हादसे में मौतों की संख्या बढक़र नौ हुई, सपा नेता पर एफआईआर

Published

on

Loading

Kanpur Collapseकानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता महताब आलम की निर्माणाधीन इमारत ढहने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढक़र नौ हो गई। घटना में घायल तीन अन्य मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई। पुलिस ने इमारत के मालिक समाजवादी पार्टी के नेता महताब आलम के खिलाफ एफआईआर कर ली है। हालांकि वह फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह मंजिला निर्माणाधीन आवासीय इमारत के ढहने से उसके मलबे में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश मोदक ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़तों में से अधिकांश छत्तीसगढ़ के मजदूर और उनके परिवार है। यह घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब इमारत की छठी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक ही इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई और उसके बाद हर जगह चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। वाराणसी और लखनऊ से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने रातभर बचाव एवं राहत कार्य जारी रखा। जिला अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्यो में सेना भी मदद कर रही है। इमारत संकरी गली में थी, जिस वजह से बचाव कार्यो में बाधा आ रही है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending