Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में लैंगिक समानता, महिला विकास पर श्वेत-पत्र जारी

Published

on

चीन, लैंगिक समानता, महिला विकास, श्वेत-पत्र जारी, संयुक्त राष्ट्र के चौथे वैश्विक सम्मेलन, 20वीं वर्षगांठ

Loading

बीजिंग। चीन ने मंगलवार को लैंगिक समानता और महिला विकास पर श्वेत-पत्र जारी किया है, जिससे देश में महिलाओं से संबंधित नीतियों की समीक्षा, इस दिशा में अनवरत प्रयास और विभिन्न कदमों को लागू करने में मदद मिलेगी। बीजिंग में महिलाओं पर संयुक्त राष्ट्र के चौथे वैश्विक सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ पर जारी श्वेत-पत्र में कहा गया है कि चीन में लैंगिक समानता और महिलाओं के विकास से न सिर्फ देश के विकास का पता चलता है, बल्कि यह वैश्विक समानता, विकास एवं शांति के लिए भी ऐतिहासिक योगदान है।

इसके स्मरणोत्सव पर संयुक्त राष्ट्र और चीन 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक का संयुक्त रूप से आयोजन करेगा, जिसकी अध्यक्षता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में 70 से अधिक देशों के नेता लैंगिक भेदभाव को कम करने और समानता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे।

श्वेत-पत्र में कहा गया है कि चीन ने हमेशा महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता के संवैधानिक सिद्धांत का अनुपालन किया है, जो देश और समाज में विकास को बढ़ावा देने की चीन की मूलभूत नीति है। इसमें कहा गया है कि चीन में विश्व की कुल महिला आबादी का पांचवां हिस्सा है। चीन ने पिछले कई सालों में लैंगिक समानता और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए अपने कानूनों और नियमों में सुधार, सार्वजनिक नीतियों का विकास, विकास योजनाओं पर काम और लैंगिक समानता व महिला विकास पर बढ़-चढ़कर काम किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending