Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अपहरण मुद्दे पर उ.कोरिया पर दबाव बनाएगा जापान

Published

on

Loading

टोक्यो। जापान संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम के जरिए उत्तर कोरिया पर एक जापानी नागरिक के अपहरण के मामले की जांच के बारे में जानकारी देने के लिए दबाव बनाएगा।

उत्तर कोरिया ने सितंबर 2014 में जापान से कहा था कि बीते एक साल में उत्तर कोरिया में लापता और अपहृत जापानी नागरिकों के मामले में विशेष जांच समिति अपनी जांच पूरी कर लेगी।

अपहरण के इन मामलों पर जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र पैनल की बैठक हो रही है। जापान ने इसमें अपने एक वरिष्ठ अधिकारी शोइचिरो इशिकावा को भेजा है। इस बैठक में उत्तर कोरिया में मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। जापान की सरकार ने संबंधित जानकारियां पहले ही जुटा ली हैं, लेकिन कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपनी जांच पूरी होने के बारे में उसे जानकारी नहीं दी है।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जापान इस बात की पूरी कोशिश कर रहा है कि उत्तर कोरिया इस मामले में सकारात्मक और ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि अगवा लोगों की घर वापसी के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending