Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में आतंकवाद के मामले में 3 को फांसी

Published

on

बीजिंग,चीन,रेलवे-स्टेशन,आतंकवादी,तुर्गुन-तोहतुनयाज,पुलिस,दक्षिण-पश्चिमी,गिरफ्तार

Loading

बीजिंग | चीन में बीते साल एक रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के मामले में मंगलवार को तीन व्यक्तियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। इस हमले में 31 लोग मारे गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद इस्कंदर एहेत, तुर्गुन तोहतुनयाज तथा हसन मोहम्मद को फांसी दे दी गई। दक्षिण-पश्चिमी प्रांत युन्नान की राजधानी कुनमिंग में तीनों को फांसी दी गई।

चीन में एक आतंकवादी संगठन चलाने, उसका नेतृत्व करने तथा हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद तीनों को सितंबर 2014 में मौत की सजा सुनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि एक मार्च, 2014 को आतंकवादियों ने रेलवे स्टेशन पर वहां मौजूद लोगों पर चाकुओं से अचानक हमला कर दिया था, जिसमें 31 लोग मारे गए थे, जबकि 141 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने चार हमलावरों को मार गिराया था, जबकि एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया था। महिला हमलावर पतिगुल तोहती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। गिरफ्तारी के वक्त वह गर्भवती थी।

जांचकर्ताओं ने पाया था कि साल 2013 से ही तीनों आतंकवादी गतिविधियों के लिए लोगों की भर्ती करने का काम करते थे। रेलवे स्टेशन पर हमले के लिए भी आतंकवादियों की भर्ती का काम उन्होंने ही किया था। हाल के कुछ वर्षो से चीन बढ़ते आतंकवादी खतरों का सामना कर रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending