Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन 2017 तक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार होगा

Published

on

Loading

गुइलिन । चीन के वर्ष 2017 तक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार बनने की संभावना है। यह बात दक्षिणी चीन के गुइलिन शहर में चल रहे पर्यटन फोरम में विशेषज्ञों ने कही। 2014 में चीन के 17.2 लाख लोगों ने समुद्री यात्रा के लिए पोत बुक करवाए थे। इस आकड़े में साल दर साल 43 फीसदी और एशियाई प्रशांत क्षेत्र के औसत में 20 प्रतिशतांक की वृद्धि हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एसोसिएशन के महासचिव वू बिहू ने यूएनडब्ल्यूटीओ फोरम में कहा कि चीन विश्व में अब तक आठवां सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार है। वू ने कहा चीन 2017 तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ दूसरा सबसे बड़ा समुद्री पर्यटन बाजार बन जाएगा। कम दूरी, वृहद क्षमता और आलीशान रिजॉर्ट भविष्य की समुद्री यात्राओं के लिए चलन होंगे। विशेषज्ञों ने 2020 तक चीन के 35 लाख समुद्री यात्राएं करने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे जबर्दस्त समुद्री पर्यटन बाजार बनने की भी संभावना जताई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending