Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रैमी समारोह में ओबामा का हिंसा रोकने का आग्रह

Published

on

लॉस-एंजेलिस,ग्रैमी-अवार्ड्स,राष्ट्रपति-बराक-ओबामा,व्हाइट-हाउस,इट्स-ऑन-यूएस,अभियान,पुरस्कार-समारोह,एनरिक-इग्लेसियस, लेडी-गागा

Loading

लॉस एंजेलिस | लॉस एंजेलिस में रविवार रात ग्रैमी अवार्ड्स के 57वें संस्करण के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक वीडियो संदेश के जरिए अमेरीकियों से महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा बंद करने का आग्रह किया। ओबामा ने एक वीडियो में कहा, “यह ठीक नहीं है। इसे रोकना होगा।”

ओबामा ने कलाकारों से अपने प्रशंसकों से व्हाइट हाउस के अभियान ‘इट्स ऑन यूएस’ से जुड़ने के लिए कहने को कहा। यह कॉलेज परिसर में होने वाले यौन हमलों को रोकने के लिए व्हाइट हाउस की ओर से चलाया गया अभियान है। उन्होंने कहा, कलाकारों में विचारों व रवैयों को बदलने और क्या मायने रखता है, हमें यह बताने की एक अनोखी शक्ति होती है। ओबामा के इस वीडियो संदेश के बाद घरेलू उत्पीड़न झेल चुकी ब्रुक एक्सटेल ने अपना दर्दनाक अनुभव साझा किया। ग्रैमी पुरस्कार समारोह के सूत्रधार रैपर एलएल कूल जे रहे। पुरस्कार समारोह में टेलर स्विफ्ट, एनरिक इग्लेसियस, लेडी गागा, निकोल किडमैन व पॉल मैक्कार्टनी जैसे नामचीन सितारों ने शिकरत की।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending