Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आखिर खुल गया राज, जानिए निक जोनास को जिसकी दीवानी हैं प्रियंका चोपड़ा

Published

on

Loading

भारत में अमेरिकी गायक निक जोनास बेहद चर्चा में हैं। वजह एक है। बालीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास से करीबी प्रियंका के प्रशंसकों को अखर रही है। उनके मन में बार बार एक सवाल आ रहा है कि यह निक जोनास कौन है।

अमेरिकी गायक निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मुलाकात अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के वक्त हुई थी। क्वांटिको में निक ने काम नहीं किया था। पर सोशल मीडिया पर आ रही इनके तस्वीरों और वीडियोज से दोनों के संबंधों की खबरों का बाजार गर्म हो चला है।

निक जोनास, यानी कि निकोलस जेरी जोनास (16 सितम्बर 1992) अमेरिकी गायक और अभिनेता है। निक ने कई मशहूर नाटकों में काम किया है और उनके कई गानों दुनिया में काफी ख्याति प्राप्त की। साल 2002 में निक ने अपने पिता के साथ मिलकर ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) नाम का एक गाना लिखा तब वो ब्यूटी एंड द बीस्ट में प्रदर्शन कर रहे थे। इस तरह निक ने गायन की दुनिया में लोगों से रूबरू हुए।

निक ने अपने भाईयों पॉल केविन जोनास और जोसेफ एडम जोनास के संग वर्ष 2005 में जोनास ब्रदर्स के नाम से एक पॉप रॉक बैंड बनाया। इस बैंड ने चार एल्बम रिलीज़ किए। साल 2008 में, जोनास ब्रदर्स ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया और जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूज़िक अवार्ड्स में अवार्ड फ़ॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता।

बालीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा

अभी अभी ताजा सूचना के अनुसार अमेरिकी गायक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया, जिससे दोनों की डेटिंग खबरों को बल मिला है। एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन को बताया कि दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया। दोनों यहां गुरुवार रात करीब आठ बजे पहुंचे थे।

बालीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा

दोनों को गुआकामोल, केविचे वर्डे, चिकन टैकोज और जापनी वाग्यू बीफ का लुत्फ उठाते देखा गया। सूत्र ने कहा, “दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थी। प्रियंका प्यार से निक के बालों में हाथ फेर रही थीं।” उन्होंने कहा, “दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे और एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे थे।” (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending