Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुजरात के सूरत में गैस लीक से हुआ बड़ा हादसा, 6 लोगों की हुई मौत

Published

on

Loading

गुजरात के सूरत में केमिकल से भरे टैंकर से केमिकल रिसाव होने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 25 से ज्यादा मजदूरों को दम घुटने की वजह से सूरत सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

Gujrat News: सूरत में गैस लीक होने से 5 की मौत, तकरीबन दो दर्जन जख्मी

मामला सचिन इलाके के जीआईडीसी का है। इस इलाके में कई कैमिकल फैक्ट्रियां हैं। यहीं एक कैमिकल टैंकर में लीक हो गया। जिसके बाद वहां काम करने वाले मजदूरों का जहरीली गैस से दम घुटने लगा। गैस इतनी जहरीली थी कि 6 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही कई मजदूरों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बड़ी खबर LIVE: गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा, गैस लीक के बाद दम घुटने से  प्रिंटिंग मिल के 4 लोगों की मौत, 25 की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक एक प्रिंटिंग मिल के पास एक टैंकर चालक जहरीला केमिकल नाले में डाल रहा था। इस दौरान उसमें से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। गैस हवा के संपर्क में आ गई। इस जहरीली गैस ने प्रिंटिंग मिल में काम कर रहे वर्कर्स को अपनी चपेट में ले लिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending